शिवराज सिंह चौहान कल पहुंचेंगे रांची, BJP कार्यकर्ताओं को देंगें सत्ता वापसी के टिप्स

Edited By Jagdev Singh,Updated: 18 Jul, 2019 06:57 PM

shivraj chauhan arrive tomorrow ranchi bjp give workers tips withdrawal

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रांची पहुंच कर पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इस दौरान बूथ पर जाकर सदस्य बनाएंगें। साथ ही शिवराज सत्ता वापसी के टिप्स भी पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगें। अपने...

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रांची पहुंच कर पार्टी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। इस दौरान बूथ पर जाकर सदस्य बनाएंगें। साथ ही शिवराज सत्ता वापसी के टिप्स भी पार्टी कार्यकर्ताओं को देंगें। अपने सदस्यता प्रभारी के दौरे को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। वहीं विपक्ष भी इस पर नजर बनाए हुए है। इस दौरान विपक्ष का मानना है कि जो शिवराज मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता नहीं बचा पाए वो रघुवर सरकार को सत्ता वापसी के क्या टिप्स देगें।

इस साल झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं उससे पहले राज्य में बीजेपी ने 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। हर बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है और सक्रिय सदस्य बनने के लिए 25 सदस्य बनाने होंगे। राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड में चुनाव में जाने से पहले सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे और बूथ पर जाकर सदस्य बनाएंगें।

चुनावी मौसम है ऐसे में एक दूसरे के दल की हर गतिविधि पर विरोधियों की भी नजर है। तभी तो शिवराज के झारखंड दौरे और सदस्य बनाने के लक्ष्य पर झामुमो नेता, बीजेपी पर हमलावर हो रहे हैं। इसी दौरान झामुमो ने कहा कि जो शिवराज मध्य प्रदेश में अपनी सत्ता नहीं बचा पाए वे झारखंड में बीजेपी को सत्ता वापसी के क्या टिप्स देगें।

झामुमो ने सदस्यता अभियान के बहाने बीजेपी पर हमला बोला तो बीजेपी भी आक्रामक हो गई। बीजेपी प्रवक्ता ने पूछा जिस शिबू सोरेन के नाम पर झामुमो के नेता राज्य में वोट मांगते थे वे अब चुनाव हार चुके हैं। साथ ही झामुमो को बीजेपी पर बात नहीं करने की नसीहत भी दे रहे हैं। चुनावी तैयारी में जुटी बीजेपी अपने सांगठनिक गतिविधि को भी रफ्तार देने में जुटी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!