Edited By prachi,Updated: 08 Dec, 2018 01:42 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने शनिवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। लालू यादव का रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज चल रहा है।
इस दौरान शरद यादव ने कहा कि केंद्र में शासन कर रही भाजपा सरकार के प्रति देशवासियों में...
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने शनिवार को चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। लालू यादव का रिम्स के पेइंग वार्ड में इलाज चल रहा है। इस दौरान शरद यादव ने कहा कि केंद्र में शासन कर रही भाजपा सरकार के प्रति देशवासियों में आक्रोश है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एग्जिट पोल पर कहा कि विधानसभा चुनावों में सभी तबके ने भाजपा के खिलाफ वोटिंग की है। जल्द ही असलियत सबके सामने होगी। शाम को 4.55 बजे शरद यादव वापस दिल्ली लौट जाएंगे।