शर्मसार समाज: परेशान महिला चिता सजाकर कर रही थी आत्मदाह, लोग बचाने की बजाए बना रहे थे वीडियो

Edited By Jagdev Singh,Updated: 19 Jul, 2019 03:05 PM

shameful society trouble woman self sacrifice instead save people make videos

झारखंड के हजारीबाग जिले से विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां के दारू थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेय टोला में एक महिला ने जिंदगी से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किया है। यह घटना गुरुवार सुबह की है। जीवन दीदी नाम की इस महिला ने घर के पास सड़क किनारे...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां के दारू थाना क्षेत्र के जबड़ा पांडेय टोला में एक महिला ने जिंदगी से तंग आकर आत्मदाह का प्रयास किया है। यह घटना गुरुवार सुबह की है। जीवन दीदी नाम की इस महिला ने घर के पास सड़क किनारे चिता सजाई और उस पर बैठ गई। इसके बाद महिला ने अपने ऊपर केरोसिन तेल उड़ेल कर आग लगा ली।

इस घटना में महिला 40 प्रतिशत जल गई है। उसे इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे मौत से जंग लड़ रही है। वहीं सबसे बड़ी शर्मनाक बात यह रही कि महिला जब आत्मदाह के लिए अपनी चिता पर बैठकर खुद को आग लगा रहा थी। उस समय वहां मोहल्ले के काफी लोग जमा थे।

PunjabKesari

इनमें महिलाएं भी काफी संख्या में शामिल थी, लेकिन सब तमाशबीन बने रहे और मोबाइल से उसका वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी उसे ऐसा करने से रोका नहीं। चिता की अग्नि में झुलसने के बाद महिला सड़क पर आकर बैठ गई। इसी दौरान भीड़ में से 1-2 लोगों ने दौड़कर उसपर पानी डाला और उसे सदर अस्पताल पहुंचाया। जलने से बुरी तरह घायल महिला को यहां से रिम्स रेफर कर दिया गया है।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि भाई की मौत के बाद जीवन दीदी की मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। इससे पहले भी वो 2-3 बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। घर में अकेले रहने के कारण वो तनावग्रस्त हो चुकी थी। उसके आस-पड़ोस के लोगों से भी अच्छे संबंध नहीं थे। उसका अक्सर पड़ोसियों से विवाद होता था। जीवन दीदी के भाई की 2 साल पहले एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पति के साथ विवाद के चलते जीवन दीदी अपने भाई के साथ रहती थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!