गहने साफ करने का झांसा देकर सोने की 2 चेन लेकर फरार हुए लुटेरे

Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Sep, 2019 05:44 PM

robbers escaped with 2 gold chains by pretending to clean jewelry

गहने साफ करने के इरादे से घर में घुसे दो युवकों ने महिला को झांसे में फसा कर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। परिवार वाले समझ ही नहीं पाए कि उनके साथ क्या घटना घट गई है। जब तक उन्हें समझ आया तब तक ठग फरार हो गए थे।

बोकारोः गहने साफ करने के इरादे से घर में घुसे दो युवकों ने महिला को झांसे में फसा कर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। परिवार वाले समझ ही नहीं पाए कि उनके साथ क्या घटना घट गई है। जब तक उन्हें समझ आया तब तक ठग फरार हो गए थे। घरवालों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार दो युवक महिला के घर में घुसे और उससे कहा कि वह एक कंपनी से आये है और सोना चांदी साफ करने की मांग करने लगे। उसकी बातो में आ कर महिला ने उन्हें अपनी और अपनी बेटी की सोनें की चेन साफ करने को दी। दोनों ठग महिला और उसके पति के सामने ही चेन को साफ करने लगे।

उसी समय ठगों ने कहा कि चेेन को गर्म पानी से साफ करेंगे तो वह जल्दी से साफ हो जाएगी। जिस पर महिला की अनुमति पाकर वह दोनों घर से बाहर चले गए। जब काफी देर तक वापस ना लौटे तो महिला और उसका पति देखने के लिए बाहर गए। बाहर जा कर उन्होंने देखा कि दोनों ठग वहां से फरार हो चुके थे। दोनों ठग बिना नंबर की बाइक लेकर आये थे। पुलिस सीसीटीवी की मदद से ठगों को ढ़ूंढ़ने की कोशिश कर रही है।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!