Edited By prachi,Updated: 26 Mar, 2019 03:00 PM
झारखंड में राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजद डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। पार्टी ने गौतम सागर राणा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे सोमवार रात कोडरमा पहुंचे और आधी रात तक कार्यकर्ताओं के साथ...
रांची: झारखंड में राजद की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने के बाद राजद डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। पार्टी ने गौतम सागर राणा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। वे सोमवार रात कोडरमा पहुंचे और आधी रात तक कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करते हुए देखे गए।
वहीं गौतम सागर ने कहा कि अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। कहीं कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई कर ली जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं में एकजुटता है और राजद के कार्यकर्ता सीधे तौर पर लालू प्रसाद से जुड़े हुए हैं। किसी के पार्टी छोड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी महागठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। झारखंड में लोकसभा की दो सीटें राजद की मांग पलामू मिल गई है। चतरा को लेकर राहुल गांधी से बात की जाएगी।