Edited By prachi,Updated: 06 Dec, 2018 12:19 PM
झारखंड में सुखाड़ का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम 6 दिसंबर को रांची पहुंच रही है। यह टीम 7 से 9 दिसंबर तक सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सुखाड़ की स्थिति का आकलन करेगी। इसके साथ ही यह टीम 2015-16 से 2018-19 तक झारखंड में लागू की गई योजनाओं का...
रांची: झारखंड में सुखाड़ का आकलन करने के लिए एक केंद्रीय टीम 6 दिसंबर को रांची पहुंच रही है। यह टीम 7 से 9 दिसंबर तक सूखाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर सुखाड़ की स्थिति का आकलन करेगी। इसके साथ ही यह टीम 2015-16 से 2018-19 तक झारखंड में लागू की गई योजनाओं का भी जायजा लेगी जिन योजनाओं को केंद्रीय मंत्रालय और विभागों की और से राज्य में लागू किया गया था।
केंद्रीय टीम सूखे से हुए नुकसान के संबंध में झारखंड सरकार द्वारा दिए गए मेमोरेंडम के आधार पर भी स्थिति की समीक्षा करेगी। इस दौरान राज्य सरकार की ओर से टीम को सूखे के प्रभाव के बारे में जानकारी दी जाएगी। राज्य सरकार ने 18 नवंबर को 18 जिलों के 129 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था। केंद्र को मेमोरेंडम भेजकर सूखे के आकलन के लिए केंद्रीय टीम को झारखंड भेजने का आग्रह किया था।