Edited By prachi,Updated: 20 Jan, 2019 12:37 PM
झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के बुढ़मू थाना (Burmu police station) क्षेत्र में कुएं से एक युवक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मुन्ना नयाटोली स्थित कुएं से यह दोनों शव बरामद हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची...
रांची: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के बुढ़मू थाना (Burmu police station) क्षेत्र में कुएं से एक युवक युवती का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मुन्ना नयाटोली स्थित कुएं से यह दोनों शव बरामद हुए हैं। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों प्रेमी युगल थे। दोनों खुद कुएं में कूदे या फिर किसी ने इनको मारकर कुएं में फैंका पुलिस इसकी जांच कर रही है।
वहीं मृतक युवक की शिनाख्त नया टोला निवासी (New tola resident) के रूप में हुई है जबकि युवती सिमडेगा (Simdega) की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मृतक युवती घर से लगभग दो महीने से गायब थी।
दोनों शव काफी गली सड़ी अवस्था में थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुढ़मू थाना पुलिस को शवों के पास से एक मोबाइल,फोटो व एक पर्स (Mobile, photos and a purse) मिला, जिसमें पैसे थे। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया दोनों प्रेमी युगल थे और जाति समाज के डर से कुएं में कूद कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। दोनों पिछले दो महीने से अधिक समय से गायब थे।