रांची नगर निगम ने चलाया स्वच्छता सेवा कार्यक्रम, कांके डैम की हुई सफाई, कूड़ा फेंकने पर होगी कार्रवा

Edited By Jagdev Singh,Updated: 23 Sep, 2019 02:09 PM

ranchi mc runs cleanliness service program kanke dam action throw garbage

झारखंड की राजधानी रांची के नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को कांके डैम की सफाई की गई। डैम के किनारे बनी सीढ़ियों पर भारी मात्रा में पूजन सामग्री और कूड़ा फैला हुआ था। निगम की टीम ने सभी को साफ कर...

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के नगर निगम की ओर से स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को कांके डैम की सफाई की गई। डैम के किनारे बनी सीढ़ियों पर भारी मात्रा में पूजन सामग्री और कूड़ा फैला हुआ था। निगम की टीम ने सभी को साफ कर वहां से हटाया। साथ ही डैम के किनारे कूड़ा फेंकने पर पूरी तरह रोक लगा दिया।

इस दौरान नगर निगम ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कूड़ा फेंकते हुए कोई पकड़ा गया तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निगम के नगर आयुक्त ने बताया कि सभी नदी तालाब को साफ व स्वच्छ रखना है। इसके लिए उन्होंने सभी वार्ड के सुपरवाइजर को अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले जलाशयों की नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया है।

रांची के नगर निगम आयुक्त ने कहा कि जलाशयों के किनारे कूड़ा फेंकने का डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया जाए, ताकि लोग जागरूक हो सके। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक चलेगा। गांधी जयंती का 150 वां वर्ष होने के उपलक्ष में पूरे शहर में यह अभियान चलाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!