Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Mar, 2018 01:37 PM
झारखंड की राजधानी के रंजीत खलखो आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए थे। उनका शव शुक्रवार को मांडर गांव पहुंच गया है। शव के गांव पहुंचने से पहले रांची के एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
रांचीः झारखंड की राजधानी के रंजीत खलखो आतंकवादियों के हमले में शहीद हुए थे। उनका शव शुक्रवार को मांडर गांव पहुंच गया है। शव के गांव पहुंचने से पहले रांची के एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि रंजीत खलखो ने देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर की है। उनकी इस शहादत को पूरा देश हमेशा याद रखेगा। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शहीद के परिजनों को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार, रांची के रहने वाले रंजीत खलखो उत्तरी कश्मीर में स्थित कुपवाड़ा के घने जंगलों में मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। इस मुठभेड़ में 5 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए थे। इसके साथ ही जवानों ने 5 आतंकवादियों को भी मार गिराया था।
बता दें कि शहीद रंजीत खलखो 32 वर्ष के थे। शहीद की बहन ने कहा कि इस बार की छुट्टी में रंजीत की शादी होनी थी।