रघुवर दास ने झारखंड में उठाया NRC का मुद्दा, कांग्रेस पर बोला हमला

Edited By prachi,Updated: 18 Sep, 2018 06:58 PM

raghuvar das raised issue of nrc in jharkhand speaks on congress attack

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों में नागरिकता को मुद्दा बनाने पर विचार किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) लागू करने की बात की है। उन्होंने कहा कि उनके राज्य के कुछ जिलों में हिन्दु अल्पसंख्यक हैं...

रांची: भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चुनावों में नागरिकता को मुद्दा बनाने पर विचार किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर(एनआरसी) लागू करने की बात की है। उन्होंने कहा कि उनके राज्य के कुछ जिलों में हिन्दु अल्पसंख्यक हैं।

रघुवर दास ने कहा कि बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा। साथ ही कहा कि पाकुड़ में हिन्दु अब अल्पसंख्यक हैं जबकि बांग्लादेशियों की संख्या 50 प्रतिशत से ज्यादा है। साहेबगंज, गोड्डा और जामतारा जिलों में बांग्लादेशियों की संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में एनआरसी को लागू किया जाएगा। राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस संबंध में बात की है और इसे शुरू करने के लिए उनकी सहमति का इंतजार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी पार्टियों पर बांग्लादेशियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुभार्ग्यपूर्ण है कि कांग्रेस आजादी के 67 सालों बाद भी वोटबैंक की राजनीति करती रही। ये सभी समस्याएं कांग्रेस की वोटबैंक राजनीति के कारण पैदा हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!