मोदी सरकार ने आपदा राहत कोष के तहत झारखंड को दिए 284 करोड़, रघुवर ने जताया आभार

Edited By Nitika,Updated: 05 Apr, 2020 03:21 PM

raghuvar das expressed gratitude to the modi government

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आपदा राहत कोष के तहत राज्य को 284 करोड़ रुपए देने के केन्द्र की मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही राज्य सरकार से इस राशि को स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा पर खर्च करने को कहा है।

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आपदा राहत कोष के तहत राज्य को 284 करोड़ रुपए देने के केन्द्र की मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत किया। साथ ही राज्य सरकार से इस राशि को स्वास्थ्य एवं आवश्यक सेवा पर खर्च करने को कहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने एक बयान में केन्द्र सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने राज्य आपदा मोचन कोष के तहत शनिवार को झारखंड को 284 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने की घोषणा कर दी है, जिसे योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं में राज्य सरकार को खर्च करना चाहिए। दास ने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पूरे देश और विशेष कर झारखंड की वित्तीय स्थिति कमजोर हो गई थी। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए 284 करोड़ रुपए को योजनाबद्ध तरीके से स्वास्थ्य और आवश्यक सेवाओं में खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण के जांच की रफ्तार काफी धीमी है। लेकिन अब केंद्र सरकार से वित्तीय मदद मिलने के बाद अस्पतालों में जांच किट और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाने चाहिए।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की जनता मिलकर कोरोना को फैलने से रोकने में निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने रविवार रात्रि 9 बजे से 9 मिनट के लिए बिजली बंद कर दीप, मोमबत्तियां, टॉर्च, मोबाइल लाइट इत्यादि जलाकर राज्य की जनता से देश के साथ एकजुटता दिखाने का भी आह्वान किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!