Edited By Nitika,Updated: 16 Dec, 2019 07:27 AM
झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 15 सीटों पर मतदान जारी हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मतदाताओंं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है।
रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत 15 सीटों पर मतदान जारी हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मतदाताओंं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आपका हर वोट भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म करेगा।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि वह देवघर, धनबाद, बोकारो, निरसा, टुंडी, मधुपुर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, चंदनकियारी, सिंदरी, झरिया और बाघमारा की जनता को नमन करते हैं। उन्होंने मतदाताओंं से अपील करते हुए कहा कि भारी संख्या में मतदान करने जाएं, आपका हर वोट भ्रष्टाचार और परिवारवाद को खत्म करेगा।
वहीं सीएम ने कहा कि पहली बार वोट करने जा रहे युवा साथियों से अपील है कि झारखंड के विकास के लिए वोट करें, जिन्होंने झारखंड के विकास के नाम पर अपना विकास किया है, उन्हें सबक सिखाएं। झारखंड में अब झूठ-फरेब की राजनीति नहीं चलेगी। इसके साथ ही मां- बहनों से अपील है कि झारखंड के उज्जवल भविष्य के लिए वोट करें। रघुवर दास ने कहा कि आज मतदान करने अवश्य जाएं। आपका एक-एक वोट महिलाओं को सशक्त बनाएगा। आपका वोट झारखण्ड के विकास में अहम योगदान देगा।
बता दें कि आज झारखंड में चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान हो रहा है, उसमें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा शामिल है।