Edited By prachi,Updated: 14 Dec, 2018 12:52 PM
झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राफेल विमान डील पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है, झूठ की खेती और घोटाले करना। राफेल डील का सच सामने आ गया......
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राफेल विमान डील पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है, झूठ की खेती और घोटाले करना। राफेल डील का सच सामने आ गया।
रघुवर दास ने ट्वीट करके कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना कि राफेल सौदे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। झूठ-झूठ होता है, बार-बार दुष्प्रचार करने से वो सच नहीं हो जाता, आखिरकार सच्चाई सामने आ गई। कांग्रेस का इतिहास रहा है, झूठ की खेती और घोटाले करना। राफेल डील का सच सामने आ गया। सत्यमेव जयते।
सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद के मामले में शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी। शीर्ष अदालत ने कहा कि हमें फ्रांस से 36 राफेल विमानों की खरीद की प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने का कोई कारण नजर नहीं आता है।