झारखंड विस चुनावः तीसरे चरण के अतिसंवेदनशील बूथों पर हेलिकॉप्टर से भेजे गए मतदानकर्मी

Edited By Nitika,Updated: 11 Dec, 2019 02:32 PM

polling personnel sent by helicopter to the third phase

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही गुरुवार को तीसरे चरण के तहत 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहे हैं। वहीं तीसरे चरण के मतदान के लिए अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदानकर्मियों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया।

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। इसके साथ ही गुरुवार को तीसरे चरण के तहत 17 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहे हैं। वहीं तीसरे चरण के मतदान के लिए अतिसंवेदनशील बूथों पर मतदानकर्मियों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, तीसरे चरण की 17 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों सिल्ली, खिजरी, कोडरमा, बरही, बड़कागांव, मांडू, हजारीबाग, सिमरिया, धनवार, गोमिया, बेरमो और ईचागढ़ पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होंगे। इसके साथ ही अन्य 5 सीटों रांची, हटिया, कांके, रामगढ़ और बरकट्ठा पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे।

बता दें कि इस चरण में पूर्व मुख्यमंत्री और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी धनवार सीट से और आजसू प्रमुख सुदेश महतो सिल्ली से चनावी मैदान में हैं। इसके साथ ही नगर विकास मंत्री सीपी सिंह रांची सीट से और शिक्षा मंत्री नीरा यादव कोडरमा सीट से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!