Edited By prachi,Updated: 21 May, 2019 12:13 PM
झारखंड में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है, इनमें कई लोगों को अपनी कीमती जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला पाकुड़ जिले से सामने आया हैं। जहां लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लबदाघाटी में मंगलवार को टेम्पो पलटने से तीन लोगों की...
पाकुड़: झारखंड में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है, इनमें कई लोगों को अपनी कीमती जान से हाथ धोने पड़ते हैं। इसी क्रम में ताजा मामला पाकुड़ जिले से सामने आया हैं। जहां लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के लबदाघाटी में मंगलवार को टेम्पो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है।
वहीं तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। इस हादसे में 12 लोग जख्मी भी हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
मृतकों में बिंदु देवी (35), राजनंदनी कुमार (12) और सोनी (3 माह) के शामिल हैं। सभी बांका (बिहार) के निवासी हैं। वे पाकुड़ के हिरणपुर आ रहे थे। इसी दौरान टेम्पो के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से हादसा हो गया।