दर्दनाक हादसा: खेलने के दौरान दो बच्चों का फिसला पैर, कुएं में डूबने से हुई मौत

Edited By prachi,Updated: 26 May, 2019 05:07 PM

painful incident two children slipped play while drown well during play

झारखंड के गढ़वा जिले एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गढ़वा जिले के रंका थाना के लरकोरिया में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे कुएं में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों का...

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गढ़वा जिले के रंका थाना के लरकोरिया में शनिवार शाम करीब साढ़े 6 बजे कुएं में डूबने से एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बच्चों का शव बाहर निकाला और फिर आगे की कार्रवाई में जुट गई। दोनों बच्चे उत्क्रमित मध्य विद्यालय लरकोरिया के कक्षा दो के छात्र थे।

मृत बच्चों की पहचान लरकोरिया मध्य विद्यालय के प्रधान शिक्षा मित्र के पुत्र 7 वर्षीय शहनशाह रजा अंसारी एवं जिकरूल हकीम अंसारी के पुत्र यान रजा अंसारी के रूप में हुई है। दुर्घटना के संबंध में मृतक बच्चों के पिता ने बताया कि बच्चे खेलने के दौरान घर के पीछे बने कुएं के पास गए जहां फिसलकर दोनों कुएं में जा गिरे। इस दौरान उनके साथ 4 वर्षीय मृतक की बहन (मूक-बधिर) भी थी। दोनों बच्चों के कुएं में गिरने के बाद वो घर आई और इशारे से मां को बताया, लेकिन उसकी मां कुछ समझ नहीं पाई।

मृत बच्चों के पिता ने बताया कि शाम को रोजा खोलने की तैयारी थी। इस दौरान दोनों बच्चों की खोज होने लगी। बाद में वे सभी कुएं के पास पहुंचे तो वहां दोनों बच्चों की चप्पल मिली। इसके बाद दोनों बच्चों के शव को कुएं से निकाला गया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!