Jharkhand Assembly Election 2019: चुनावी मैदान में केवल 12 प्रतिशत महिला उम्मीदवार

Edited By prachi,Updated: 06 Dec, 2019 11:05 AM

only 12 percent women candidates in the election

देश में सभी राजनीतिक दल महिला सशक्तीकरण की बातें करते हैं लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने औसतन महज 12 प्रतिशत महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारा है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान हो रहा है। पहले चरण का मतदान 30...

रांचीः देश में सभी राजनीतिक दल महिला सशक्तीकरण की बातें करते हैं लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव में उन्होंने औसतन महज 12 प्रतिशत महिलाओं को ही चुनाव मैदान में उतारा है। झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान हो रहा है।

पहले और दूसरे चरण में केवल 10% महिला उम्मीदवार मैदान में
पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को संपन्न हो चुका है। इस चरण में जिन 13 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ, उन पर महज 15 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में थीं। दूसरे दौर में विधानसभा की 20 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होगा। गुरुवार शाम इन सभी क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बंद हो गया। इन सीटों के लिए भी कुल 260 उम्मीदवारों में महज 29 महिला उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में हैं। प्रथम दो चरणों में कुल 33 सीटों के लिए सभी राजनीतिक दलों और अन्य के कुल 449 उम्मीदवारों में से सिर्फ 44 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इस प्रकार इन उम्मीदवारों में महज दस प्रतिशत महिला ही चुनाव मैदान में हैं। 

भाजपा ने 79 में से केवल 7 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट
झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों के लिए बड़े दलों- भाजपा, कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा, राजद और आजसू ने कुल 39 महिलाओं को अपना उम्मीदवार बनाया है। इन दलों ने अपने द्वारा लड़ी जाने वाली कुल सीटों में 12 प्रतिशत सीट महिलाओं को दी हैं। भाजपा ने झारखंड विधानसभा की कुल 81 सीटों में से 79 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं और इनमें उसने सिर्फ सात महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इस प्रकार भाजपा ने झारखंड में अपनी पार्टी के कुल 8.8 प्रतिशत टिकट ही महिलाओं को दिए हैं। 

कांग्रेस ने 31 में से 5 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को दिया मौका
इस बार के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल ने झारखंड में एक भी महिला को टिकट नहीं दिया है। निवर्तमान सरकार में भाजपा की सहयोगी आज्सू इस मामले में सबसे आगे है। वह कुल 53 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और उसने नौ महिलाओं को टिकट दिया है। इस प्रकार उसने महिलाओं को 17 प्रतिशत टिकट बांटे हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर कांग्रेस है जिसने अपने हिस्से की 31 विधानसभा सीटों पर पांच महिला उम्मीदवारों को जगह दी है जो कुल उम्मीदवारों का लगभग 16 प्रतिशत है। 

बाबूलाल मरांडी की पार्टी ने 12 महिला उम्मीदवारों को दिया टिकट
बाबूलाल मरांडी का झारखंड विकास मोर्चा राज्य में सर्वाधिक सभी 81 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रहा है और इनमें 12 महिला उम्मीदवारों को उसने टिकट दिया है जो कुल उम्मीदवारों की संख्या का 15 प्रतिशत है। राज्य का मुख्य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन में स्वयं 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। इन सीटों में उसने छह महिला उम्मीदवारों को जगह दी है जो कुल लड़ी जाने वाली सीटों का 14 प्रतिशत है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!