एक लाख के इनामी नक्सली आकाश मुर्मू पुणे से गिरफ्तार, SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड में था शामिल

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Oct, 2019 12:51 PM

one lakh naxalites akash murmu arrested from pune

झारखंड में नक्सलवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दो दिन बाद नक्सलियों द्वारा हमले की खबर सामने आ जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है। एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के जुर्म में पुलिस ने नक्सली आकाश मुर्मू को...

दुमकाः झारखंड में नक्सलवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। हर दो दिन बाद नक्सलियों द्वारा हमले की खबर सामने आ जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है। एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या के जुर्म में पुलिस ने नक्सली आकाश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार 2 जुलाई 2013 को दुमका से पाकुड़ लौटने के दौरान काठीकुण्ड के आमतल्ला के पास एसपी के काफिले पर नक्सलियों ने गोलियों की बौछार कर दी थी। इसमें एसपी समेत 6 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली आकाश मुर्मू को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एसपी हत्याकांड में दुमका कोर्ट ने 2 नक्सलियों को दोषी करार दिया था। जिसके चलते उन्हें फांसी की सजा हुई थी। 2013 में पुलिस पर गोलियां बरसाने के बाद आकाश मूर्मु फरार हो गया था। जिसको पकड़ने के लिए पुलिस ने उसके ऊपर 1 लाख रुपए का इनाम रखा था। अंतः पुलिस ने उसको पुणे से गिरफ्तार कर लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!