Edited By Diksha kanojia,Updated: 28 May, 2020 12:52 PM
झारखंड के कई जिलों में बुधवार को कोरोना के 20 नए मामलों की पुष्टि होने से राज्य में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 458 हो गई है।
रांचीः झारखंड के कई जिलों में बुधवार को कोरोना के 20 नए मामलों की पुष्टि होने से राज्य में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 458 हो गई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रांची के राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) समेत अन्य सरकारी एवं निजी जांच केन्द्रों में किए गए संदिग्ध मरीजों के स्वाब सैंपल की जांच में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें हजारीबाग से आठ, रामगढ़ से चार, कोडरमा से दो, जमशेदपुर से तीन और चाईबासा, लातेहार और रांची से एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि हुई है।
बता दें कि झारखंड के दस जिलों में मंगलवार को कोरोना के 28 नए मामलों सामने आए थे। इनमें गुमला से छह, पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग और धनबाद में तीन-तीन कोरोना के मरीज मिले थे।