लॉकडाउन के बीच झारखंड से कोई व्यक्ति पैदल अपने गंतव्य को ना जाए: CM हेमंत

Edited By Diksha kanojia,Updated: 17 May, 2020 05:14 PM

no one from jharkhand should go to his destination on foot cm

लॉकडाउन के कारण अपने गंतव्य तक पैदल चलने को मजबूर लोगों को अब झारखंड सरकार बस समेत अन्य वाहनों के जरिए सुरक्षित घर पहुंचाएगी। सीएम ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

रांचीः लॉकडाउन के कारण अपने गंतव्य तक पैदल चलने को मजबूर लोगों को अब झारखंड सरकार बस समेत अन्य वाहनों के जरिए सुरक्षित घर पहुंचाएगी। सीएम ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ट्वीट कर कहा कि सभी जिले के अधिकारी एवं झारखंड पुलिस यह सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति चाहे वो झारखंड का हो या दूसरे राज्य का झारखंड में पैदल अपने गंतव्य को ना जाए। सोरेन ने कहा कि सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बना, उनकी स्वास्थ्य जाँच कर बसों एवं अन्य बड़े वाहनों के द्वारा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं।

सोरेन ने कहा कि अन्य राज्य के प्रवासियों का भी पूरा ख्याल रखते हुए उन्हें उनके गृह राज्य के नोडल पदाधिकारी से सम्पर्क कर सुरक्षित भेजने का प्रबंध करें। झारखंड की सीमा में किसी भी श्रमिक को कोई परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखना हमारा कर्त्तव्य है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!