झारखंड विस चुनावः सरयू के समर्थन में उतरे नीतीश, जमशेदपुर पूर्वी से नहीं उतारा JDU का प्रत्याशी

Edited By prachi,Updated: 19 Nov, 2019 02:45 PM

nitish kumar in support of saryu rai

झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। इस पर उन्हें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का समर्थन मिला है। इसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी...

जमशेदपुरः झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सरयू राय राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। इस पर उन्हें झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन का समर्थन मिला है। इसके बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सरयू राय के लिए प्रचार करने की घोषणा कर दी है।

जमशेदपुर पश्चिमी से संजीव आचार्य व जमशेदपुर पूर्वी के संजय ठाकुर को जदयू का प्रत्याशी बनाया गया था। नीतीश कुमार द्वारा सरयू राय के लिए प्रचार करने की घोषणा करने के बाद माला पहनकर गाजे-बाजे के साथ नामांकन करने पहुंचे जदयू के दोनों प्रत्याशी उपायुक्त कार्यालय से लौट गए।

संजय ठाकुर ने बताया कि उनका यह पहला चुनाव था जिसको लेकर वह बहुत उत्साह थे लेकिन आलाकमान के कहने पर हम सरयू राय के लिए कुर्बानी देने को तैयार हो गए। वहीं संजीव आचार्य ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि आप दोनों उम्मीदवार ही नहीं, दोनों क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता सरयू राय के लिए काम करें।

कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार खुद भी सरयू राय के लिए प्रचार करेंगे जिसमें वह कम से कम तीन सभाएं करेंगे। नीतीश कुमार द्वारा रोड शो करने की भी बात कही जा रही है। वहीं सरयू राय ने कहा था कि शायद नीतीश कुमार से उनकी नजदीकियों के कारण भाजपा ने उनका टिकट काटा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!