नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी में घटिया भोजन खाकर 50 यात्री फूड प्वाइजनिंग का हुए शिकार

Edited By prachi,Updated: 07 Apr, 2019 02:20 PM

new delhi bhubaneswar rajdhani 50 poor food poisoning victims eat

झारखंड के धनबाद जिले के गोमा रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पहुंची तो यात्रियों ने घटिया भोजन परोसने पर जमकर बवाल किया। यह भोजन खाकर शनिवार की रात करीब 50 यात्री बीमार हो गए। इससे पहले कानपुर रेलवे स्टेशन से पहले ही यात्रियों...

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के गोमा रेलवे स्टेशन पर नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस पहुंची तो यात्रियों ने घटिया भोजन परोसने पर जमकर बवाल किया। यह भोजन खाकर शनिवार की रात करीब 50 यात्री बीमार हो गए। इससे पहले कानपुर रेलवे स्टेशन से पहले ही यात्रियों ने फूड प्वाइजनिंग की शिकायत की। मगर यात्रियों की शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया और उन्हें चिकित्सा मुहैया नहीं कराई गई। यात्री रात भर हलकान-परेशान रहे। रविवार सुबह 8 बजे गाड़ी गोमो रेलवे स्टेशन पहुंची तो यात्रियों ने जमकर बवाल काटा।

नई दिल्ली से गाड़ी चलने के बाद रात में यात्रियों के बीच भोजन परोसा गया। भोजन के बाद यात्री असहज महसूस करने लगे। यात्रियों ने पेट में दर्द, उल्टी और लूज मोशन की शिकायत की। वहीं गोमा स्टेशन पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। मगर इसी बीच रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों और जवानों के समझाने के बाद यात्री शांत हुए। यात्रियों को चिकित्सा भी मुहैया कराई गई। गाड़ी में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि उन्हें काफी घटिया भोजन परोसा गया था। जिसके कारण उन लोगों को उल्टियां और लूज मोशन की शिकायत हो गई।

ज्यादातर यात्री भोजन के बाद फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए। यात्रियों ने बोतलबंद पानी के भी घटिया होने की शिकायत की। उनका कहना था कि बोतल का सील टूटा हुआ था। गोमो रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और रेलवे के अधिकारियों ने यात्रियों को समझा कर शांत कराया। यात्रियों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायत पर पैंट्री  कार संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रेलवे के उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। प्रारंभिक चिकित्सा मुहैया कराने के बाद राजधानी एक्सप्रेस को गोमो से भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया। वहीं गोमो के बाद बोकारो स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने दुबारा हंगामा किया। बोकारो में भी यात्रियों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने बाद राजधानी एक्सप्रेस को भुवनेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!