Edited By prachi,Updated: 31 Aug, 2018 05:47 PM
दस लाख रुपए के एक इनामी नक्सली ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इनामी नक्सली के सरेंडर करने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। इनामी नक्सली दीपक उर्फ प्रकाश उरांव के सरेंडर करने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है। दीपक भाकपा माओवादी संगठन से...
रांचीः दस लाख रुपए के एक इनामी नक्सली ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। इनामी नक्सली के सरेंडर करने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। इनामी नक्सली दीपक उर्फ प्रकाश उरांव के सरेंडर करने से नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
दीपक भाकपा माओवादी संगठन से जुड़ा था। नक्सली ने ऑपरेशन नई दिशा के तहत डीआईजी के सामने सरेंडर किया है। रांची रेंज के डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकार के कार्यालय में आकर नक्सली ने सरेंडर किया।
नक्सली ने लोहरदगा, लातेहार और गुमला में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था जिसके चलते उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। दीपक लोहरदगा जिला के टोटो गांव का रहने वाला है।