10 लाख रुपये इनामी नक्सली भूषण यादव ने किया सरेंडर, अपने संगठन से था नाखुश

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Sep, 2019 12:57 PM

naxalite bhushan yadav awarded 10 lakh rupees was unhappy with his organization

गुमला, लोहरदगा और लातेहार में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका नक्सली भूषण यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था।

गुमलाः गुमला, लोहरदगा और लातेहार में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम दे चुका नक्सली भूषण यादव ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था। वह बिहार-झारखंड रिजनल कमेटी का सदस्य था। इस दौरान एसपी अंजनी कुमार झा और डीसी शशि रंजन भी मौजूद रहे। सरेंडर करने वाला इनामी माओवादी अपने साथियों के साथ सात बार पुलिस पर जानलेवा हमला कर चुका था।

सरेंडर के बाद डीआईजी ने इनामी नक्सली को 10 लाख रुपये का चैक दिया। भूषण यादव बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का जोनल कमांडर था। उसके खिलाफ कुल 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके सरेंडर करने से इलाके में नक्सलियों की स्थिती कमजोर हुई है।

सरेंडर करने के बाद भूषण यादव ने बताया कि वह अपने संगठन से नाखुश था। वहां महिलाओं और युवतियों का काफी शोषण हो रहा था। जिसके चलते उसने संगठन को छोड़नें को मन बना लिया। उसने झारखंड पुलिस से सरेंडर करने के लिए संपर्क किया। जिसके बाद गुरुवार को उसने खुद पुलिस के पास जा कर सरेंडर किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!