3 महीने से सऊदी अरब में बंधक मुफीज बकरीद पर लौटा घर, CM रघुवर दास ने व्यक्त की खुशी

Edited By prachi,Updated: 12 Aug, 2019 04:58 PM

mufiz returned home after 3 months from saudi arabia

आज बकरीद का त्योहार झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। तीन महीने से सऊदी अरब के रियाद में बंधक बना मोहम्मद मुफीज बकरीद के मौके पर घर लौटा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुफीज ने घर लौटने पर खुशी व्यक्त की है।...

रांचीः आज बकरीद का त्योहार झारखंड की राजधानी रांची के एक परिवार के लिए खुशियां लेकर आया है। तीन महीने से सऊदी अरब के रियाद में बंधक बना मोहम्मद मुफीज बकरीद के मौके पर घर लौटा। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुफीज ने घर लौटने पर खुशी व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार, रांची के हिंदपीढ़ी के रहने वाले मुफीज अप्रैल 2017 में अपने मोहल्ले के मो. अली नामक शख्स के साथ काम करने सऊदी अरब गए थे। वहां एक साल काम करने के बाद कंपनी ने 12 अप्रैल 2019 को झूठा मुकदमा दर्ज करवाकर मुफीज को बंधक बना लिया। इसके बाद मुफीज की बहन ने सीएम रघुवर दास से भाई की रिहाई के लिए गुहार लगाई।

मुख्यमंत्री ने मुफीज की वापसी पर ट्वीट कर खुशी जाहिर की। उन्होंने लिखा कि विदेश मंत्रालय और झारखण्ड सरकार के प्रयासों से आज ईद उल जुहा(बकरीद) के अवसर पर मुफीज वापस आ गए हैं। आगे उन्होंने लिखा कि रक्षा बंधन से पहले एक बहन के लिए इससे बड़ा तोफहा और कुछ नहीं हो सकता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!