तीसरी बार सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने MS धोनी, भरा 28 करोड़ का टैक्स

Edited By Ajay kumar,Updated: 26 Feb, 2020 03:51 PM

ms dhoni became the largest individual taxpayer for the third time

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से व्यक्तिगत सबसे बड़े करदाता बने। आयकर विभाग रांची की रिपोर्ट के अनुसार वह सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इस बार उन्होंने 28 करोड़ रूपए का टैक्स टैक्स भरा है।

रांचीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से व्यक्तिगत सबसे बड़े करदाता बने। आयकर विभाग रांची की रिपोर्ट के अनुसार वह सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इस बार उन्होंने 28 करोड़ रूपए का टैक्स टैक्स भरा है।  

जानकारी के अनुसार, ये बातें राजधानी रांची में स्थित इनकम टैक्स कार्यालय में इनकम टैक्स के प्रिंसिपल कमिश्नर डीएस बेनुपानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई। उन्होंने कहा कि धोनी लगातार तीसरी बार सबसे बड़े व्यक्तिगत करदाता बने हैं। साथ ही बताया की झारखण्ड में सक्रिय लोक उपक्रमो में CCL सबसे बड़ा करदाता है जिसने 1100 करोड़ रुपये कर अदा किया। वहीं धोनी इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। आयकर विभाग ने राज्य के 9 सबसे बड़े करदाताओं की सूची तैयार की है जिसमे धोनी चौथे नंबर पर हैं। लेकिन व्यक्तिगत करदाता की सूची में वे सबसे बड़े करदाता हैं ।

बता दें कि इनकम टैक्स प्रधान कार्यालय में मंगलवार को इनकम टैक्स के प्रिंसिपल कमिश्नर के रूप में डीएस बिनुपानी ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए। साथ ही उन्होंने कहा की इनकम टैक्स देने के लिए लोगों में मीडिया के माध्यम से जागरूक करना उनका मुख्य उद्देश्य है। वहीं इनकम टैक्स कमिश्नर के द्वारा शहर में चल रहे आयकर का सर्वे के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पिछले वर्ष का अपना सर्वे रिपोर्ट भी जारी किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!