HEC के मुद्दे पर संजय सेठ के नेतृत्व में सांसदों ने PM मोदी से की मुलाकात, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

Edited By Jagdev Singh,Updated: 10 Jul, 2019 12:31 PM

mps led sanjay seth issue hec meet pm modi assured solution

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों से एचईसी का दर्द सुना। एचईसी के इतिहास और वर्तमान की दशा पर उन्होंने सूक्ष्मता से चर्चा की। करीब 20 मिनट की चर्चा के दौरान उन्होंने इसके हर पहलुओं को विस्तार से जाना। एचईसी को भारी उद्योग मंत्रालय...

नई दिल्ली/रांची: मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सांसदों से एचईसी का दर्द सुना। एचईसी के इतिहास और वर्तमान की दशा पर उन्होंने सूक्ष्मता से चर्चा की। करीब 20 मिनट की चर्चा के दौरान उन्होंने इसके हर पहलुओं को विस्तार से जाना। एचईसी को भारी उद्योग मंत्रालय से परमाणु ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित करने के आग्रह पर पॉजिटिव रहे। अंत में उन्होंने इसके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। संजय सेठ के नेतृत्व में मोदी से मिलने गए सांसदों में कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, जमशेदपुर सांसद विद्युतवरण महतो और दुमका सांसद सुनील सोरेन शामिल थे।

संजय सेठ ने कहा कि करीब 20 मिनट तक उनलोगों की प्रधानमंत्री के साथ बात हुई। इस दौरान उनका रेसपांस काफी पॉजिटिव रहा। उन्होंने एचईसी के बारे में गहनता से जानकारी ली। वर्तमान में एचईसी की दशा और पूर्व में उसकी उपलब्धियों पर चर्चा की। इसके भारी उद्योग मंत्रालय से परमाणु ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित होने से होनेवाले फायदे पर बात हुई। प्रधानमंत्री ने रांची में दक्षिण पूर्व रेलवे का जोनल कार्यालय की आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। सेठ ने कहा कि दोनों विषयों पर प्रधानमंत्री ने दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने दोनों मुद्दों के समाधान का आश्वासन दिया है।

सांसदाें ने पीएम से कहा कि एचईसी ने आरंभ से ही देश के औद्योगिक विकास में अहम भूमिका निभाई है। यह देश का एकमात्र संस्थान है, जहां परमाणु और नाभिकीय क्षेत्रों के उपकरणों का निर्माण किया जा रहा है। हाल ही में नीति आयोग द्वारा गठित एक उच्चस्तरीय समिति ने एचईसी के पुनरुद्धार और उसके आधुनिकीकरण के लिए एक तकनीकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी है। सांसदों ने पीएम से आग्रह किया कि एचईसी द्वारा परमाणु उर्जा के लिए संबंधित उत्पादकों का निर्माण एवं भविष्य में इसके योगदान की निरंतरता को ध्यान में रखते हुए भारी उद्योग मंत्रालय से परमाणु ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित करने के परामर्श पर सकारात्मक दिशा-निर्देश दिया जाए।

परमाणु ऊर्जा विभाग में स्थानांतरित हुआ तो दूर होगा 5000 का रोजगार संकट
वर्तमान में 1600 स्थायी कर्मचारी, 3400 कर्मचारी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करते हैं। रोजगार पर संकट है। कई वर्षों से एचईसी घाटे में चल रही है। 2008-09 में 16.11 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया था। मशीनें काफी पुरानी हैं। कई शॉप को नहीं वर्कआर्डर मिल रहा। मशीनों सुधारने के लिए 1200 करोड़ की जरूरत है। न्यूक्लियर रिएक्टर से जुड़ी रिएक्टर प्रेशर वेसल, मेन वेसल व शेल फोर्जिंग जैसी चीजें एचईसी बना सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारों सांसदों से मुलाकात के दौरान कहा है कि रांची में रेलवे का जोनल ऑफिस खोलने की जल्द ही पहल होगी। सांसदों ने पीएम को जानकारी दी कि झारखंड से रेलवे को प्रतिवर्ष 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक का राजस्व मिलता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!