धनबाद में अल्पसंख्यक नेताओं ने कीर्ति झा के खिलाफ खोला मोर्चा, कांग्रेस ने कसा तंज

Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Apr, 2019 12:49 PM

minority leaders opened a protest against kirti jha in dhanbad

झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनने की संभावना के बीच पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद का विरोध शुरू हो गया है। राजद, झामुमो और कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं ने एक मत से कीर्ति झा का जोरदार विरोध किया है। सभी अल्पसंख्यक नेताओं ने कहा...

धनबाद: झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार बनने की संभावना के बीच पूर्व क्रिकेटर कीर्ति झा आजाद का विरोध शुरू हो गया है। राजद, झामुमो और कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं ने एक मत से कीर्ति झा का जोरदार विरोध किया है। सभी अल्पसंख्यक नेताओं ने कहा कि किसी भी कीमत पर कीर्ति झा मुस्लिम समुदाय को स्वीकार नहीं होंगे। इन नेताओं ने ददई दुबे को धनबाद से उम्मीदवार बनाने की भी मांग की है।

सभी अल्पसंख्यक नेताओं ने कहा कि कीर्ति झा एक दागी उम्मीदवार हैं। उनके पिता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद भागलपुर में हुए दंगे में शामिल रहे हैं। साथ ही कहा कि कीर्ति झा इससे पहले बीजेपी से जुड़े थे। अब पार्टी बदलकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ऐसा व्यक्ति ना तो धनबाद और ना ही अल्पसंख्यकों का भला कर सकता है। इन नेताओं ने कांग्रेस और महागठबंधन पर आरोप लगाया कि झारखंड से एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया गया है, जबकि अल्पसंख्यक समुदाय के वोट पर ही इनकी जीत होती रही है।

वहीं पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मन्नान मल्लिक ने अल्पसंख्यक नेताओं की मांग को राजनीति से प्रेरित बताया। मन्नान मालिक ने कहा कि कांग्रेस जिस भी उम्मीदवार को टिकट देगी, उसका हमलोग समर्थन करेंगे। आलाकमान के फैसले का वे लोग विरोध नहीं करेंगे। पूर्व मंत्री ने इन सभी अल्पसंख्यक नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मुस्लिम समुदाय का ठेका ले रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!