मंत्री सीपी सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा को बताया गद्दार

Edited By prachi,Updated: 21 Jan, 2019 01:19 PM

minister cp singh told shatrughan sinha and yashwant sinha to be traitors

मंत्री सीपी सिंह (Minister CP Singh) ने शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा (Shatrughan Sinha and Yashwant Sinha) को गद्दार (traitor) कहा है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि वो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करने की कोशिश कर रहे हैं..........

रांचीः मंत्री सीपी सिंह (Minister CP Singh) ने शत्रुघ्न सिन्हा और यशवंत सिन्हा (Shatrughan Sinha and Yashwant Sinha) को गद्दार (traitor) कहा है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि वो जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करने की कोशिश कर रहे हैं।

झारखंड के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह अपने साफगोई अंदाज के बारे में जाने जाते हैं। किसी भी मुद्दे पर बड़ें ही बेबाक अंदाज में बोलते हैं। एकबार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा है। जब उनसे बंगाल (Bengal) में विपक्ष की रैली में यशवंत सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा के शामिल होने के बारे में पूछा गया। इस सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि दोनों को बीजेपी (BJP) ने बहुत कुछ दिया है। वैसे लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद कर रहे हैं। ऐसे सभी लोग गद्दार हैं।

ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की ओर से आयोजित विपक्षी पार्टियों की मेगा रैली में शनिवार (Saturday) को पटना साहिब (Patna sahib) से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए थे। वह सिर्फ रैली में आए ही नहीं, अपने भाषण में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर राफेल डील, नोटबंदी और जीएसटी (Rafael Deal, Bookbinding and GST on Modi Government of the Center) जैसे मुद्दे पर तीखे हमले भी किए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Congress President Rahul Gandhi) की जमकर प्रशंसा करने के साथ खुद को बागी भी करार दिया। उन्होंने कहा, 'सच कहना अगर बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं। मैं सच के साथ सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!