पेट में 40 किलो का ट्यूमर लेकर PM से मिलने दिल्ली पहुंची दासी कर्माकर, 30 सिंतबर को होगी मुलाकात

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Sep, 2019 02:48 PM

maid karmakar arrives in delhi to meet pm with 40 kg tumor in her

झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले से एक ऐसा मामला सामनें आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बहरागोडा प्रखंड के पाथरा गांव की रहने वाली 65 वर्षीय दासी कर्माकर अपने पेट में 40 किलो का ट्यूमर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जाएगी।

पूर्वी सिंहभूमः झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले से एक ऐसा मामला सामनें आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बहरागोडा प्रखंड के पाथरा गांव की रहने वाली 65 वर्षीय दासी कर्माकर अपने पेट में 40 किलो का ट्यूमर लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस महिला को स्वंय आमंत्रण दिया है।

जानकारी के अनुसार दासी कर्मचारी महिला गरीबी के चलते अपना इलाज कराने में असमर्थ थी। परंतु महिला का इलाज आयुषमान भारत के तहत संभव हो सका।  बता दें कि दासी कर्मकार 30 सिंतबर को नयी दिल्ली में आयोजित हो रहे एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकत करेगी। इसकी जानकारी सिविल सर्जन बी माहेश्ररी ने दी है। सिविल सर्जन ने कहा कि दासी कर्मकार के साथ उनके पुत्र और जिला से डॉ आरके पंडा भी साथ में गए हैं।

पहले बंगाल और ओडिशा के अस्पताल के कई डॉक्टरों ने तो महिला की हालत को देखकर ही ऑपरेशन करने से मना कर दिया था। हर जगह से निराश होने के बाद दासी कर्माकर ने बेटे रामचंद्र कर्मकार ने डॉ एन. सिंह से संपर्क किया। इसके बाद दासी का ऑपरेशन आयुषमान भारत के तहत किया गया।ऑपरेशन सफल होनें के बाद महिला को नया जीवन मिला है। जो कि आयुषमान भारत योजना के कारण संभव हो पाया है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!