Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Sep, 2019 03:22 PM
महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को विदेश से छुट्टियां मना कर अपने घर रांची वापस पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से जब धोनी बाहर निकले तो उनका लुक बदला हुआ था। चेहरे पर दाढ़ी व बाल नए स्टाइल में कटे हुए थे।
रांचीः महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार को विदेश से छुट्टियां मना कर अपने घर रांची वापस पहुंचे हैं। एयरपोर्ट से जब धोनी बाहर निकले तो उनका लुक बदला हुआ था। चेहरे पर दाढ़ी व बाल नए स्टाइल में कटे हुए थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर उपस्थित अपने फैन्स के साथ सैल्फी भी खिचवाई। इसके बाद वह अपने फॉर्म हाउस के लिए रवाना हो गए।
एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पत्नी साक्षी और बचपन के मित्र सीमांत लोहानी पहुंचे थे। वहां से धोनी अपनी नयी कार जीप ग्रैंड चिरोकी से घर गए। कार की कीमत लगभग 80 लाख रुपये है। उनके फैन्स ने भी उनकी नई कार की भी बहुत तारीफ की है।
बता दें कि माही 1 अगस्त से 15 अगस्त तक सेना की ड्यूटी में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।उसके बाद वह अमेरिका गये। वहां उन्होंने अपने फिटनेस पर ध्यान दिया।जहां से दो महीने बाद वह गुरुवार को रांची पहुंचे है।