लोकसभा चुनाव: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, गांधी परिवार के सदस्य शामिल

Edited By prachi,Updated: 10 Apr, 2019 12:14 PM

lok sabha election list star campaigners released by congress in jharkhand

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने लोकसभा चुनाव में झारखंड के लिए मंगलवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। झारखंड के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वालों में गांधी परिवार के साथ-साथ हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा...

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने लोकसभा चुनाव में झारखंड के लिए मंगलवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी। झारखंड के कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने वालों में गांधी परिवार के साथ-साथ हाल ही में कांग्रेस का दामन थामने वाले शत्रुघ्न सिन्हा का नाम भी शामिल है। ये सभी 29 अप्रैल से झारखंड में हो रहे लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्याशियों के प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन स्टार प्रचारकों में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, आरपीएन सिंह, डॉ. अजय कुमार, आलमगीर आलम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जयराम रमेश, तारिक अनवर, धीरज प्रसाद साहू, सचिन पायलट, राजेंद्र प्रसाद सिंह,शत्रुघ्न सिन्हा, नवजोत सिंह सिद्धू, शामिल होंगे।

इसके अतिरिक्त रणदीप सुरजेवाला, सरफराज अहमद, राजेश ठाकुर, नियल तिर्की, थियोडर कीड़ो, हार्दिक पटेल, श्यामसुंदर हांसदा, नगमा मोरारजी, उमंग सिंह, मैनुल हक,फुरकान अंसारी, डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू, अशोक चौधरी, केशव महतो कमलेश, रमा खलखो, सुल्तान अहमद, कामेश्वर बैठा, डॉ. सुशील मरांडी, अभिलाष साहू, कुमार गौरव, गुंजन सिंह, शकील अख्तर अंसारी और सैयद आमिर हाशमी शामिल है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!