लोकसभा चुनाव 2019: पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा सीट से भरा नामांकन

Edited By Deepika Rajput,Updated: 15 Apr, 2019 03:52 PM

lok sabha election 2019 former cm babulal marandi nominated koderma seat

झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस...

कोडरमा: झारखंड की कोडरमा लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को अपना नामांकन भर दिया। इस दौरान उनके झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार, रांची लोकसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी व कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय मौजूद रहे। बाबूलाल ने निर्वाचन पदाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन भरने के बाद बाबूलाल मरांडी शहर के झंडा मैदान में सभा को संबोधित भी करेंगे।

झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को ही कोडरमा के लिए नॉमिनेशन फार्म खरीदा था। इस बार मरांडी के सामने अन्‍नपूर्णा देवी और राजकुमार यादव सीधे चुनौती बनकर खड़े हैं। अन्‍नपूर्णा देवी राजद छोड़ बीजेपी में शामिल हुई हैं। वहीं माले के राजकुमार यादव इस सीट पर पिछली बार दो नंबर पर थे। अन्नपूर्णा देवी 16 अप्रैल को नामांकन भरेंगी।

झारखंड में दूसरे चरण (देश में पांचवें) के तहत कोडरमा, रांची, खूंटी और हजारीबाग में 6 मई को वोट डाले जाएंगे। इन 4 सीटों के लिए 18 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 20 को उनकी जांच होगी और 22 अप्रैल तक नाम वापस लेने की आखिरी तारीख है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!