Edited By Jagdev Singh,Updated: 23 Jul, 2019 05:06 PM
झारखंड में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव स्थित एक निर्माणाधीन कुएं में गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलने के दौरान सोमवार को कुएं में गिर गए थे। मंगलवार को उनकी लाश कुएं से बाहर निकाली गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव...
लोहरदगा: झारखंड में लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक गांव स्थित एक निर्माणाधीन कुएं में गिरने से 2 बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलने के दौरान सोमवार को कुएं में गिर गए थे। मंगलवार को उनकी लाश कुएं से बाहर निकाली गई। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मृतक बच्चों की पहचान अमरजीत उरांव (10) और नीलेश उरांव (8) के रूप में की गई। दोनों ही फंगा टोली के रहने वाले थे और पड़ोसी थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव में एक कुएं का निर्माण चल रहा था। जहां दोनों ही खेल रहे थे। इसी दौरान अमरजीत व नीलेश कुएं में गिर गए।
सोमवार को उन्हें बाहर नहीं निकाल जा सका। मंगलवार को दोनों की लाश कुएं के पानी में ऊपर आ गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।