लोहरदगा में लिव इन में रहने वाले जोड़े की कुएं से मिली लाशें, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

Edited By prachi,Updated: 21 Jan, 2019 03:10 PM

lives in lohardaga couples found in the living well police suspect suicide

झारखंड के लोहरदगा जिले (Lohardaga district) में सदर थाना क्षेत्र के बसार टोले (Bussar team) में सोमवार (Monday) की सुबह कुएं से लिव इन में रह रहे एक जोड़े की लाशें बरामद की गईं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में...

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले (Lohardaga district) में सदर थाना क्षेत्र के बसार टोले (Bussar team) में सोमवार (Monday) की सुबह कुएं से लिव इन में रह रहे एक जोड़े की लाशें बरामद की गईं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शुरूआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

मृतकों की पहचान कृष्णा उरांव (22) और मोनिका उरांव (20) (Krishna Uraon (22) and Monika Uraon (20)) के रूप में की गई। मोनिका सिसई थाना क्षेत्र (Sisai police station) की रहने वाली थी। कृष्णा के साथ वह पिछले ढाई साल से बसार टोले में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों ही शराब पीया करते थे और आपस में ही लड़ते-झगड़ते थे। मोनिका 4 महीने की गर्भवती भी थी। कृष्णा के परिजन पास में ही दूसरे मकान में रहते हैं।

कृष्णा रविवार की रात को भी शराब पीकर घर पहुंचा था। यहां किसी बात पर मोनिका से उसका विवाद हो गया। मोनिका बिना कुछ बोले घर से बाहर निकल गई। उसे ढूढ़ंते हुए कृष्णा भी उसके पीछे निकला। दोनों ही रातभर घर नहीं लौटे। सुबह कृष्णा की मां जब कुएं के पास पहुंची तो देखा मोबाइल और चप्पल रखे हुए हैं। कुएं में झांका तो दोनों के शव नजर आए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!