Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Feb, 2020 11:04 AM
भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता पद पर बाबूलाल मरांडी को अब तक मान्यता नहीं देकर विधानसभा अध्यक्ष स्थापित राजनीतिक मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
रांचीः भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता पद पर बाबूलाल मरांडी को अब तक मान्यता नहीं देकर विधानसभा अध्यक्ष स्थापित राजनीतिक मापदंडों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के दबाव में विधानसभा अध्यक्ष इस संबंध में निर्णय टाल रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार के दो महीनों के शासनकाल में पूरे प्रदेश की स्थिति चरमरा गयी है।
वर्मा ने कहा कि प्रदेश में पूरे तरीके से प्रशासनिक शून्यता है और सूबे में प्रतिदिन उग्रवादी घटनाएं घट रही है और आज ही चाईबासा में उग्रवादियों ने अनेक गाड़ियों को आग लगा दी । उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ आभासी दुनिया की सरकार है और मुख्यमंत्री ट्विटर पर रोज 1-2 निर्णय लेकर ऐसा दिखाना चाह रहे हैं जैसे पूरे प्रदेश में प्रशासन संवेदनशील है ।