सोनिया गांधी से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने की मुलाकात, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Edited By Jagdev Singh,Updated: 24 Aug, 2019 12:49 PM

leaders jharkhand pradesh congress met sonia gandhi

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ झारखंड कांग्रेस के कई नेता, कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। बैठक करीब 30 मिनट तक चली। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व...

नई दिल्ली/रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह के साथ झारखंड कांग्रेस के कई नेता, कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की। बैठक करीब 30 मिनट तक चली। झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित कई नेता मौजूद रहे।

इस दौरान बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनिया गांधी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी और कहा कि चुनाव नजदीक आ रहा है, झारखंड में कांग्रेस के सभी नेता पूरी मेहनत और लगन से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सभी नेता एकजुट रहें। आरपीएन सिंह ने कहा कि बैठक में तय किया गया है कि रघुवर सरकार की जो भी नाकामी है उसे हम लगातार जनता के सामने रखने का काम करेंगे।

वहीं आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा इस पर फैसला जल्द लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार आलमगीर आलम, सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, सुखदेव भगत, कीर्ति आजाद, केएन त्रिपाठी का नाम अध्यक्ष पद की दौड़ में चल रहा है। वहीं बैठक के बाद आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड में हम लोग लोकसभा चुनाव महागठबंधन में रहकर लड़े थे। हमारी कोशिश है हम विधानसभा चुनाव भी महागठबंधन में रहकर लड़ें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!