पेइंग वार्ड की बिजली गुल होने से लालू की हालत हुई खराब, कहा- मेरा दम घुट रहा है

Edited By Nitika,Updated: 27 May, 2019 11:57 AM

lalu s condition worse power failure paying ward said i am suffocating

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। इसी दौरान रविवार सुबह वे चिल्लाने लगे कि उनका दम घुटने लगा...

रांची: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव इलाज के लिए रांची के राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (रिम्स) के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं। इसी दौरान रविवार सुबह वे चिल्लाने लगे कि उनका दम घुटने लगा है। इसके बाद उनकी सेवा में लगे सेवादार ने इसकी तत्काल जानकारी डॉक्टर और नर्स को दी। सूचना मिलते ही डॉ. डीके झा पेइंग वार्ड में पहुंचे और लालू प्रसाद की ब्लड प्रेशर की जांच की, जो सामान्य निकला। मगर जांच में उनका शुगर थोड़ा बढ़ा हुआ पाया गया।

रविवार सुबह बिजली गुल होने के कारण लालू प्रसाद अपने वार्ड में परेशान हो उठे। वह अचानक बिस्तर से उठे और सेवादार से दम घुटने की बात कर डॉक्टर को बुलाने को कहा। इसके बाद सेवादार ने इसकी जानकारी डॉक्टर और नर्स को दी। डॉ. डीके झा ने कहा कि एक घंटे से कमरे में बिजली नहीं थी और कमरा भी पूरी तरह से बंद था। इसलिए हवा की कमी के कारण ऐसा हुआ। उन्हें कमरे से बाहर निकालकर खुले में आधे घंटे तक बिठाया गया, जिसके बाद उनकी हालत सामान्य हुई।

लालू प्रसाद के सेवादार ने कहा कि वार्ड में एक घंटे से बिजली नहीं थी, जिसके कारण एसी बंद था। कमरा बंद होने के कारण लालू यादव को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। बाद में रिम्स प्रशासन ने लालू प्रसाद के कमरे में जनरेटर से कनेक्शन करवा दिया। उनका कमरा रिम्स के पेइंग वार्ड की पहली मंजिल पर है। पेइंग वार्ड में बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है। वहीं डॉक्टरों ने बताया कि लालू प्रसाद ने अब दोपहर का खाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से वह दोपहर में ठीक से खा नहीं रहे थे। लोकसभा चुनाव में झारखंड में राजद का सूपड़ा साफ हो गया। पार्टी दो सीटों पर चुनाव लड़ी थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!