पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर JVM ने प्रदीप यादव को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Edited By Nitika,Updated: 05 Feb, 2020 11:35 AM

jvm issued notice to pradeep yadav

बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने अपने विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस के साथ मेलजोल बढ़ाने, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने, सीएए के खिलाफ गोड्डा में कांग्रेस के प्रदर्शन में भाग लेने और पार्टी विरोधी अन्य गतिविधियों को लेकर कारण बताओ...

रांचीः बाबूलाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा ने अपने विधायक प्रदीप यादव को कांग्रेस के साथ मेलजोल बढ़ाने, सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने, सीएए के खिलाफ गोड्डा में कांग्रेस के प्रदर्शन में भाग लेने और पार्टी विरोधी अन्य गतिविधियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है।

झाविमो के केन्द्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह ने पार्टी विधायक यादव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा। उन्होंने नोटिस में कहा है कि पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार यादव को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। 48 घंटे के भीतर जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं नोटिस में उल्लेख है कि पिछले दिनों यादव ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की और वह लगातार कांग्रेस के संपर्क में हैं। मीडिया में उनके कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी की भी खबरें लगातार आ रही हैं। इतना ही नहीं यादव ने हाल में गोड्डा में सीएए के खिलाफ कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में भी शिरकत की थी जबकि अभी झाविमो ने सीएए के समर्थन या विरोध में कोई निर्णय नहीं लिया है। इससे पहले झाविमो ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर अपने एक अन्य विधायक बंधू तिर्की को निष्कासित कर दिया था।

झारखंड विधानसभा में इस बार झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत पार्टी के 3 विधायक चुने गये हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर इससे पहले भी यादव के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। उन्हें पार्टी के विधायक दल के नेता पद से हटा दिया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!