बोकारो में बोले जेपी नड्डा - BJP ऐसी पार्टी हैं जो अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ती है

Edited By Ajay kumar,Updated: 04 Oct, 2019 02:30 PM

jp nadda said in bokaro bjp is the party that breaks its own record

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'बीजेपी ऐसी पार्टी है जो अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ती है। हर राजनीतिक कार्यकर्ता अपने दल को यशस्वी करने को हमेशा तत्पर...

रांचीः बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को बोकारो के चंदनकियारी प्रखंड आम जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी पार्टी है जो अपना रिकॉर्ड खुद तोड़ती है। हर राजनीतिक कार्यकर्ता अपने दल को यशस्वी करने को हमेशा तत्पर रहता है। मैं ये मानता हूं कि जो भाजपा का कार्यकर्ता है वह अपने आप को भाग्यशाली मानें क्योंकि भाजपा जिस विचारधारा के साथ काम कर रही है उससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया में यशस्वी हो रही है।

नड्डा ने कहा इस सदस्यता अभियान में हमारे कार्यकर्ताओं ने सिर्फ नए सदस्य ही नहीं बनाये बल्कि 1 लाख 85 हजार कार्यकर्ताओं ने एक हफ्ता विस्तारक के रूप में रहकर भी कार्य किया।आज कोई भी हमारे साथ मुकाबला करने को तैयार नहीं है। भाजपा ने अपनी सदस्य संख्या को 11 करोड़ से 17 करोड़ पहुंचा दिया है। हमारे पास प्रदेश से लेकर इलाके तक, लोकसभा से लेकर विधानसभा और ग्राम पंचायत तक शक्तिशाली नेतृत्व है। दुनिया में 193 देश हैं, उस 193 देशों में अगर 7 देशों को छोड़ दिया जाए तो बाकी सारे देशों की जनसंख्या से ज्यादा हमारी सदस्य संख्या है।
Image

अभी कुछ समय पहले प्रधानमंत्री जी एक सप्ताह के लिए अमेरिका में थे। उस एक सप्ताह में उन्होंने भारत की जो तस्वीर दुनिया के सामने रखी, एक उभरता हुआ भारत दुनिया ने देखा। दुनिया का सभी राष्ट्राध्यक्ष मोदी जी से मिलने के लिए आतुर थे। जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद के बीज अनुच्छेद 370 के कारण बोए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी जी ने अनुच्छेद 370 को हटा कर देश को एक करने का काम किया। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत झारखंड के 68 लाख परिवारों में से 57 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवरेज मिल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर हैं।

बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा व मंत्री बनने के बाद अर्जुन मुंडा का यह पहला कार्यक्रम है। इसके बाद सभा को संबोधित करने के उपरांत वन विभाग द्वारा बनाए गए अटल स्मृति पार्क का उद्घाटन करेंगे। जिसके उपरांत वह शाम को 5 बजे वे रांची पहुंचकर दिल्ली के लिए वापस लौट जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!