Edited By Nitika,Updated: 31 May, 2018 01:27 PM
झारखंड में सिल्ली और गोमिया सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। गोमिया और सिल्ली दोनों सीटों पर झामुमो की जीत हो चुकी है।
रांचीः झारखंड में सिल्ली और गोमिया सीट पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। गोमिया और सिल्ली दोनों सीटों पर झामुमो की जीत हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार, गोमिया और सिल्ली दोनों सीट से झामुमो के पूर्व विधायक अमित महतो और झामुमो के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी सीमा महतो और बबिता महतो विजई हुई हैं। झामुमो प्रत्याशी ने 13510 वोटों से सिल्ली विधानसभा सीट जीती है। गोमिया में झामुमो उम्मीदवार बबीता देवी ने आजसू को करीब 2000 मतों से हराया।
बता दें कि 28 मई को गोमिया में 62.61 और सिल्ली में 72 प्रतिशत मतदान हुआ था। गोमिया में 13 और सिल्ली में 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे गए थे।