Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Nov, 2019 03:35 PM
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में खूंटी (सुरक्षित) सीट से रविवार को सुशील कुमार लौंग को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है।
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में खूंटी (सुरक्षित) सीट से रविवार को सुशील कुमार लौंग को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया है।
झामुमो ने यहां उम्मीदवार की छठी सूची जारी कर बताया कि पार्टी ने खूंटी (सु) सीट से सुशील कुमार लौंग को टिकट दिया है। यह सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव 5 चरणों में करवाए जाएंगे। पहले चरण के चुनाव 30 नवंबर से शुरु होंगे। 7 दिसंबर को दूसरे चरण के, 12 दिसंबर को तीसरे, 16 दिसंबर को चौथे और 20 दिसंबर को पांचवे और आखिरी चरण के चुनाव करवाए जाएंगे। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।