झारखंड विस चुनाव: हटिया सीट से झामुमो अध्यक्ष ने पत्नी सहित किया मतदान, BJP पर बोला हमला

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Dec, 2019 02:11 PM

jmm president voted with hatia vis seat attacked bjp

झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर मतदान जारी हैं। लोग चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। वहीं झामुमो( झारखंड मुक्ति मोर्चा) अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मिलकर हटिया विधानसभा सीट से मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर...

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की 17 सीटों पर मतदान जारी हैं। लोग चुनाव में बढ़-चढ़ कर मतदान कर रहे हैं। वहीं झामुमो( झारखंड मुक्ति मोर्चा) अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मिलकर हटिया विधानसभा सीट से मतदान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

हेमंत सोरेन ने कहा कि विकास को लेकर जो वादे सरकार करती है अगर वह सच में सत्ता का नशा छोड़ धरती पर होते तो चुनाव में उन्हें मेहनत करने की जरुर नहीं पड़ती। भाजपा को हर बार प्रधानमंत्री को बुलाने की जरुरत नहीं पड़ती। उन्होंने आगे कहा कि रघुवर दास एक थोपे हुए मुख्यमंत्री हैं। इसलिए अब राज्य में बदलाव करने की जरूरत है।

बता दें कि तीसरे चरण में अब तक शांतिपूर्ण रुप से 45 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। इस दौरान मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं चुनाव में कई राजनीतिक नेताओं ने भी मतदान किया। 12 सीटों पर 3 बजे तक मतदान होगा। शेष 5 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!