Edited By Nitika,Updated: 11 May, 2018 10:59 AM
झारखंड मंत्रालय में आयोजित एलडब्ल्यूइ, सुरक्षा व्यवस्था और एसपीरेशनल जिलों की समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।
रांचीः झारखंड मंत्रालय में आयोजित एलडब्ल्यूइ, सुरक्षा व्यवस्था और एसपीरेशनल जिलों की समीक्षा बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नक्सल समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।
कम समय में उम्मीद से अधिक प्राप्त की सफलताः राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार काफी अच्छा काम कर रही है। नक्सल समस्या के मामले में राज्य सरकार का काम पूरे देश में बेहतरीन है। काफी कम समय में उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त की गई है। नक्सलवाद पर नकेल कसने के लिए उन्होंने राज्य पुलिस को विशेष तौर पर बधाई दी।
शासन और जनता के बीच बढ़ रहा विश्वास: मुख्यमंत्री
बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। शासन और जनता के बीच विश्वास बढ़ रहा है। लोग विकास योजनाओं से जुड़ने के लिए खुल कर सामने आ रहे हैं। सीएम ने कहा कि केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर राज्य सुरक्षा बलों ने सवा 3 साल में बेहतरीन काम किया है। अभी राज्य में कुछ अपराधी गुट मुखौटा ओढ़कर वारदात कर रहे हैं। उन्हें भी जल्द ही समाप्त कर दिया जाएगा। नक्सल समस्या समाप्त करने में झारखंड सबसे पहला राज्य होगा, इस उद्देश्य के साथ हम काम कर रहे हैं।