झारखंड विस चुनावः AAP ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली सूची

Edited By Ajay kumar,Updated: 12 Nov, 2019 05:46 PM

jharkhand vis election aap released first list of 15 candidates

30 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक 5 चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी सोमवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

रांचीः 30 नवंबर से प्रारंभ होकर 20 दिसंबर तक 5 चरणों में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी सोमवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की।

जानकारी के अनुसार, आप (AAP) के झारखंड चुनाव अभियान समिति संयोजक प्रेम कुमार एवं जयशंकर चौधरी ने पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की। आप के उम्मीदवारों की सूची में डाल्टनगंज से अभय सिंह चेरो, विश्रामपुर से मसरूर अहमद खान, हुसैनाबाद से कन्हैया विश्वकर्मा, भवनाथपुर से राजेन्द्र पासवान, घाटशिला से सुभाष समद, जमशेदपुर पश्चिम से शंभूनाथ चैधरी, महगांव से रोशनी सिंकू, मनोहरपुर से मुनीलाल सुरीन, कोडरमा से संतोष मानव, रांची से राजन कुमार सिंह, हटिया से आलोकशरण प्रसाद, बोकारो से हरेन्द्र नाथ चैबे, नाला से हेमंत ठाकुर, दुमका से मीरू हंसदा, और गढ़वा से उमा देवी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि, 30 नवंबर को पहले चरण में 13 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 सीटों पर मतदान होगा। 12 दिसंबर को तीसरे चरण में 17 सीटों, 16 दिसंबर को चौथे चरण में 15 सीटों पर और 20 दिसंबर को आखिरी चरण में 16 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं 23 दिसंबर को मतगणना होगी और उसी दिन चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!