झारखंड: बोकारो में दो तेज रफ्तार बाइक आपस में टकराईं, हादसे में दो की मौत

Edited By prachi,Updated: 17 Apr, 2019 01:56 PM

jharkhand two fast speed bikes collided in bokaro two killed in accident

झारखंड में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में ताजा मामला बोकारो जिले से सामने आया है। जहां दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रांची से बोकारो थर्मल थाना...

 

बोकारो: झारखंड में सड़क हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। इसी क्रम में ताजा मामला बोकारो जिले से सामने आया है। जहां दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक रांची से बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह लौट रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने की वजह से दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। वहीं इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए बीजीएच बोकारो भेजा गया है।

यह दुर्घटना बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह में मंगलवार की रात लगभग साढ़े 10 बजे हुई। इस दुर्घटना में सभी घायलों एवं मृतकों को सीसीएल के कथारा एरिया अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के दौरान आशीष एवं आदित्य को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रोशन खलखो को बेहतर इलाज के लिए बोकारो भेज दिया।

वहीं इस दुर्घटना की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है। साथ ही दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुर्घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है। दोनों परिवार काफी सदमे में हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!