झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में 2 लोगों की गला रेतकर हत्या, नक्सलियों पर जताई आशंका
Edited By Jagdev Singh,Updated: 24 Jul, 2019 01:31 PM
झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सोनुवा थानाक्षेत्र के एक गांव में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई...............
पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सोनुवा थानाक्षेत्र के एक गांव में दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
हत्या की वारदात पाताहतु गांव में हुई। शंका जताई जा रही है कि इस घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया है। इसके पीछे मुख्य वजह क्षेत्र का नक्सल प्रभावित होना बताया जा रहा है। जिस गांव में वारदात को अंजाम दिया गया वह सोनुवा थाना से करीब 15 किलोमीटर दूर पहाड़ी पर अवस्थित है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।