Edited By prachi,Updated: 16 Nov, 2018 05:04 PM
झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लग गई जिससे कॉन्फ्रेंस रूम से सटा वॉर रूम जलकर खाक हो गया। आग की वजह से वॉर रूम में रखा हुआ लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया...
जमशेदपुर: झारखंड पुलिस मुख्यालय में आग लग गई जिससे कॉन्फ्रेंस रूम से सटा वॉर रूम जलकर खाक हो गया। आग की वजह से वॉर रूम में रखा हुआ लाखों का सामान भी जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मुख्यालय के अधिकारी वॉर रूम से नक्सल ऑपरेशन की मॉनिटरिंग करते हैं। आग से अभी तक कितना नुकसान हुआ इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी नहीं दे पा रहें। मगर डाटा सेंटर के डाटा बॉक्स जलकर पूरी तरह खाक हो गए हैं। आग की वजह से पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने अपनी जांच में कहा है कि वाॅर रूम मे रखा कीमती सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।