झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, 130 गोवंशीय पशुओं के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार

Edited By prachi,Updated: 22 Mar, 2019 12:41 PM

jharkhand police arrest 10 smugglers with 130 major livelihoods

झारखंड पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) के चाईबासा (Chaibasa) में झारखंड-ओडिशा बॉर्डर (Jharkhand-Odisha border) पर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर 130 गोवंशीय पशुधन (130 bovine...

 

 

चाईबासा: झारखंड पुलिस को पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पश्चिमी सिंहभूम जिले (West Singhbhum District) के चाईबासा (Chaibasa) में झारखंड-ओडिशा बॉर्डर (Jharkhand-Odisha border) पर पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर 130 गोवंशीय पशुधन (130 bovine livestock) को बरामद किया है। इस दौरान पशुओं को तस्करी कर ले जा रहे 10 तस्करों (10 smugglers) को भी पुलिस ने रंगे हाथ मौके से गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह (Interstate cattle smuggler gang) का खुलासा किया है। मगर कई तस्कर जंगल का फायदा उठाते हुए भागने में सफल हो गए। पुलिस ने बताया कि बरामद पशुओं के साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया गया है। पशुओं के शरीर को गर्म सलाखों से सुराख बनाने के निशान पाए गए हैं। ऐसा इसलिए किया गया था कि पशुओं की पहचान की जा सके।

पशु तस्करों के खिलाफ झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने यह कार्रवाई जिले के तांतनगर थाना क्षेत्र (Tantnagar police station area) के ओडिशा-झारखंड बॉर्डर पर की। जहां बड़े पैमाने पर पशुओं की तस्करी हो रही थी। गुप्त सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक (District superintendent of police) के निर्देशनुसार सदर एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय (Sadar SDPO Amar Kumar Pandey) ने पुलिस टीम के साथ तांतनगर के ओडिशा-झारखंड बोर्डर पर नाकेबंदी की।

एसडीपीओ अमर कुमार पांडेय ने बताया कि इन पशुओं को तस्करों ने कई क्षेत्रों से चुराया भी है। तस्करों इन पशुओं को झारखंड के रास्ते पड़ोसी राज्य बंगाल (Neighboring state of Bengal) के कत्लखानों (Slaughter houses) तक पहुंचाना था। गिरफ्तार पशु तस्करों से पुलिस की पूछताछ कर रही है। पुलिस इन तस्करों के मौके से भागने वाले साथियों के नाम-पते की अहम जानकारी हासिल की है। पुलिस ने दावा किया है कि वह जल्द भागने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर लेगी। इस पुलिस कार्रवाई में अंचल निरीक्षक प्रवीण कुमार, थाना प्रभारी तांतनगर एवं जिला पुलिस (Regional Inspector Praveen Kumar, Thana-in-charge Tantnagar and District Police) के बड़ी संख्या में जवान शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!