झारखंड पार्टी ने जारी की 9 प्रत्याशियों की सूची, रेजी डुंगडुंग को मिला सिमडेगा से टिकट

Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Nov, 2019 02:15 PM

jharkhand party released 9 candidates list

झारखंड पार्टी (झपा) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 9 उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रेजी डुंगडुंग को सिमडेगा से मैदान में उतारा गया है।

रांचीः झारखंड पार्टी (झपा) ने राज्य विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 9 उम्मीदवारों की सूची आज जारी कर दी, जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी रेजी डुंगडुंग को सिमडेगा से मैदान में उतारा गया है।

पार्टी के महासचिव अशोक कुमार भगत ने यहां उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए बताया कि कोलिबेरा से आइरिन एक्का को प्रत्याशी बनाया गया है। एक्का पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री एनोस एक्का की बेटी हैं। भगत ने बताया कि तोरपा सीट से सुभाष कोनगडी को, गुमला से सरोज लकरा को, खरसावां से जिन्गी हेम्ब्रम को, चक्रधरपुर से सुखदेव हेम्ब्रम, खिजरी से सुनील केरकेट्टा को, तमार से डॉ. प्रकाशचंद्र उरांव को और खूंटी से राम सूर्य मुंडा को टिकट दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इन सभी 9 सीटों पर दूसरे चरण में 7 दिसंबर को मतदान होना है। झारखंड पार्टी ने 2005 के विधानसभा चुनाव में 28, 2009 में 41 और 2014 में 19 उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन तीनों बार पार्टी केवल 1 कोलिबेरा सीट जीत पाने में ही कामयाब हो पाई थी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!